हिन्दी साहित्य

जायसी की देन

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 30, 2007

 
 
साधनात्मक रहस्यवाद को जायसी की एक बहुत बड़ी देन है कि उन्होंने इस शुष्क और योगमूलक साधनात्मक रहस्य को अत्यंत सरस और मधुर बनाया है।क. पारस जोति लिलाटदि ओति।
दिष्टि जो करे होइ तेहि जोती।।
ख. होतहि दास परष भा लेना।
धरती सरग भएउ सब सोना।।
 
भा निरमल तिन्ह पायन परसे।
पावर रुप रुप के दरसे।।
 
नयन नो देखा कँवल भा, निरमल नीर सरीर।
पावा रुप रुप के दरसे।।
 
बेनी छोरि झार जौं बारा।
सरग पतार होइ अधियारा।।
 
जायसी का विराट उपास्य शुद्ध सौंदर्य रुपरुपी है। जायसी प्रेम और सौंदर्य के विशिष्ट रहस्यवादी कवि है। सूफी साधना में अध्यात्मिक विरह का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यदि विरह नहीं है तो तप, जप, धर्म, नेम आदि व्यर्थ है –
 
जब लगि बिरह न होइ तन हिए न उपजउ पेम
तब लगि हाथ न आव तप, कएम, धरम सतनेम।।
 
समस्त सृष्टि प्रियतम के विरह से जल रही है –
 
बिरह कै आगि सूर जरि कापा।
राति देवस जारहि उहि तापा।।
औ सब नखत तराई इं।
टूटे लूक धरति महँ परहूँ।।
 
एक स्थान पर श्लेष अलंकार के माध्यम से रहस्य भावना को अभिव्यक्ति मिली है –
 
कहाँ सो खोएहु बिखा लोना।
जेहि ते अधिक रुप ओ सोना।।
का हरतार पार परवा।
गंधक काहे कुरकुटा खाना।।
 
उपर्युक्त विवेचन के आधार पर हम कह सकते हैं कि जायसी ने अद्वेैती साधनात्मक प्रवृति की अभिव्यक्ति के लिए हठयोगियों में प्रचलित पद्धति को स्वीकार किया है। भावनात्मक रहस्यवाद का तो उनके पद्मावत में अत्यंत सुंदर अभिव्यक्ति हुई है। सब कुछ मिलाकर निष्कर्ष रुप में कहा जा सकता है कि सचमुच हिंदी के कवियों में यदि कहीं रमणीय सुंदर अद्वेैतीवाद रहस्यवाद है, तो जायसी को सबसे आगे बयान किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

प्रत्याख्यान

यह एक अव्यवसायिक वेबपत्र है जिसका उद्देश्य केवल सिविल सेवा तथा राज्य लोकसेवा की परीक्षाओं मे हिन्दी साहित्य का विकल्प लेने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है। यदि इस वेबपत्र में प्रकाशित किसी भी सामग्री से आपत्ति हो तो इस ई-मेल पते पर सम्पर्क करें-

mitwa1980@gmail.com

आपत्तिजनक सामग्री को वेबपत्र से हटा दिया जायेगा। इस वेबपत्र की किसी भी सामग्री का प्रयोग केवल अव्यवसायिक रूप से किया जा सकता है।

संपादक- मिथिलेश वामनकर

वेबपत्र को देख चुके है

  • 65,601 लोग

c

कैलेण्डर

October 2007
S M T W T F S
    Nov »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

वेब पत्र का उद्देश्य-

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार, झारखण्ड तथा उत्तरांचल की पी.एस.सी परीक्षा तथा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के हिन्दी सहित्य के परीक्षार्थियो के लिये सहायक सामग्री उपलब्ध कराना।

यह वेब पत्र सिविल सेवा परीक्षा मे हिन्दी साहित्य विषय लेने वाले परीक्षार्थियो की सहायता का एक प्रयास है। इस वेब पत्र का उद्देश्य किसी भी प्रकार का व्यवसायिक लाभ कमाना नही है। इसमे विभिन्न लेखो का संकलन किया गया है। आप हिन्दी साहित्य से संबंधित उपयोगी सामगी या आलेख यूनिकोड लिपि या कॄतिदेव लिपि में भेज सकते है। हमारा पता है-

mitwa1980@gmail.com

- संपादक

भारत के सर्वश्रेष्ट ब्लॊग