हिन्दी साहित्य

Archive for October 2007

ब्रह्मराक्षस

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

 गजानन माधव मुक्तिबोध

शहर के उस ओर खँडहर की तरफ़
परित्यक्त सूनी बावड़ी
के भीतरी
ठण्डे अँधेरे में
बसी गहराइयाँ जल की…
सीढ़ियाँ डूबी अनेकों
उस पुराने घिरे पानी में…
समझ में आ न सकता हो
कि जैसे बात का आधार
लेकिन बात गहरी हो।बावड़ी को घेर
डालें खूब उलझी हैं,
खड़े हैं मौन औदुम्बर।
व शाखों पर
लटकते घुग्घुओं के घोंसले परित्यक्त भूरे गोल।
विद्युत शत पुण्यों का आभास
जंगली [...]

लज्जा-कामायनी

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

  जयशंकर प्रसाद

“कोमल किसलय के अंचल में
नन्हीं कलिका ज्यों छिपती-सी,
गोधूली के धूमिल पट में
दीपक के स्वर में दिपती-सी।
मंजुल स्वप्नों की विस्मृति में
मन का उन्माद निखरता ज्यों-
सुरभित लहरों की छाया में
बुल्ले का विभव बिखरता ज्यों-
वैसी ही माया में लिपटी
अधरों पर उँगली धरे हुए,
माधव के सरस कुतूहल का
आँखों में पानी भरे हुए।
नीरव निशीथ में लतिका-सी
तुम कौन आ [...]

श्रद्धा – कामायनी

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

जयशंकर प्रसाद
कौन हो तुम? संसृति-जलनिधितीर-तरंगों से फेंकी मणि एक,
कर रहे निर्जन का चुपचाप प्रभा की धारा से अभिषेक?
मधुर विश्रांत और एकांत-जगत का सुलझा हुआ रहस्य,
एक करुणामय सुंदर मौन और चंचल मन का आलस्य”
सुना यह मनु ने मधु गुंजार मधुकरी का-सा जब सानंद,
किये मुख नीचा कमल समान प्रथम कवि का ज्यों सुंदर छंद,
एक झटका-सा लगा सहर्ष, [...]

राम की शक्ति पूजा

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

रवि हुआ अस्त
ज्योति के पत्र पर लिखा
अमर रह गया राम-रावण का अपराजेय समर
आज का तीक्ष्ण शर-विधृत-क्षिप्रकर, वेग-प्रखर,
शतशेलसम्वरणशील, नील नभगर्ज्जित-स्वर,
प्रतिपल-परिवर्तित-व्यूह-भेद कौशल समूह
राक्षस – विरुद्ध प्रत्यूह,-क्रुद्ध-कपि विषम हूह,
विच्छुरित वह्नि-राजीवनयन- हतलक्ष्य-बाण,
लोहितलोचन – रावण मदमोचन – महीयान,
राघव-लाघव- रावण-वारण – गत- युग्म-प्रहर,
उद्धत-लंकापति मर्दित-कपि-दल-बल- विस्तर,
अनिमेष-राम-विश्वजिद्दिव्य-शर-भंग-भाव,
विद्धांग-बद्ध- कोदण्डमुष्टि खर-रुधिर-स्राव,
रावण-प्रहार-दुर्वार-विकल वानर- दल-बल,
मुर्छित-सुग्रीवांगद-भीषण-गवाक्ष-गय-नल,
वारित-सौमित्र – भल्लपति-अगणित-मल्ल-रोध,
गर्ज्जित-प्रलयाब्धि-क्षुब्ध हनुमत्-केवल प्रबोध,
उद्गीरित-वह्नि-भीम-पर्वत-कपि चतुःप्रहर,
जानकी-भीरू-उर – आशा भर-रावण सम्वर।
लौटे युग-दल-राक्षस [...]

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

 
सूर्यकांत त्रिपाठी निरालाहिन्दी कविता के छायावादी युग के प्रमुख कवियों में से थे।

जन्म: २१ फरवरी १८९६ को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के महिषादल नामक देशी राज्य में.
मूल निवास: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का गढ़कोला नामक गाँव.
शिक्षा: हाई स्कूल तक हिन्दी संस्कृत और बांग्ला का स्वतंत्र अध्यन।
कार्यक्षेत्र: 1918 से 1922 तक महिषादल राज्य की [...]

आधुनिक हिंदी गद्य साहित्य

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

 हिंदी साहित्य का आधुनिक काल भारत के इतिहास के बदलते हुए स्वरूप से प्रभावित था। स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीयता की भावना का प्रभाव साहित्य में भी आया। भारत में औद्योगीकरण का प्रारंभ होने लगा था। आवागमन के साधनों का विकास हुआ। अंग्रेजी और पाश्चात्य शिक्षा का प्रभाव बढा और जीवन में बदलाव आने लगा। ईश्वर [...]

आधुनिक काव्य-साहित्य का इतिहास

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

हिन्दी साहित्य का आधुनिक काल 1850 से आरम्भ होता है । हिंदी साहित्य के इस युग में भारतीय-राष्ट्रीयता के बीज अंकुरित होने लगे थे। इसी युग मे हिन्दी पद्य के साथ साथ गद्य का भी विकास हुआ। स्वतंत्रता संग्राम लड़ा और जीता गया। छापेखाने का आविष्कार हुआ, आवागमन के साधन आम आदमी के जीवन का [...]

आधुनिक काल

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

 

हिंदी साहित्य का आधुनिक काल तत्कालीन राजनैतिक गतिविधियों से प्रभावित हुआ। इसको हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ युग माना जा सकता है, जिसमें पद्य के साथ-साथ  समालोचना, कहानी, नाटक, उपन्यास, रेखाचित्र व पत्रकारिता आदि गद्य की विभिन्न विधाओं का भी विकास हुआ।

सं 1800 वि. के उपरांत भारत में अनेक यूरोपीय जातियां व्यापार के लिए आईं। उनके [...]

रीति काल

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

रीति काल सन 1650 से 1850 तक
इस युग को रीतिकाल इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसमें काव्य-रीति पर अधिक विचार हुआ है। इस काल में कई कवि ऐसे हुए हैं जो आचार्य भी थे और जिन्होंने विविध काव्यांगों के लक्षण देने वाले ग्रंथ भी लिखे। इस युग में श्रृंगार की प्रधानता रही। यह युग मुक्तक-रचना का [...]

अमीर खुसरो

Posted by: संपादक- मिथिलेश वामनकर on: October 29, 2007

अमीर खुसरो    जन्म: 1253 निधन: 1325

 

कुछ प्रमुख कृतियाँ-  ‘तुहफ़ा-तुस-सिगर’, ‘बाक़िया नाक़िया’, ‘तुग़लकनामा’, ‘नुह-सिफ़िर’ ‘मुकरिया’

 

जे हाले मिसकी मकुल तगाफुल दुराये नैना बनाय बतियां ॥

कि ताबे गिजां न दारम, ऐजां न लेहू काहे लगाए छतियां ॥

शबाने हिजां दाज यूं व रोजे वसतल चू इम्र कोतह ।

सखी, पिया तो जो मैं न देखूं तो कैसे काटूं अन्धेरी रतियां [...]


प्रत्याख्यान

यह एक अव्यवसायिक वेबपत्र है जिसका उद्देश्य केवल सिविल सेवा तथा राज्य लोकसेवा की परीक्षाओं मे हिन्दी साहित्य का विकल्प लेने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है। यदि इस वेबपत्र में प्रकाशित किसी भी सामग्री से आपत्ति हो तो इस ई-मेल पते पर सम्पर्क करें-

mitwa1980@gmail.com

आपत्तिजनक सामग्री को वेबपत्र से हटा दिया जायेगा। इस वेबपत्र की किसी भी सामग्री का प्रयोग केवल अव्यवसायिक रूप से किया जा सकता है।

संपादक- मिथिलेश वामनकर

वेबपत्र को देख चुके है

  • 66,360 लोग

c

कैलेण्डर

October 2007
S M T W T F S
    Nov »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

वेब पत्र का उद्देश्य-

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार, झारखण्ड तथा उत्तरांचल की पी.एस.सी परीक्षा तथा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के हिन्दी सहित्य के परीक्षार्थियो के लिये सहायक सामग्री उपलब्ध कराना।

यह वेब पत्र सिविल सेवा परीक्षा मे हिन्दी साहित्य विषय लेने वाले परीक्षार्थियो की सहायता का एक प्रयास है। इस वेब पत्र का उद्देश्य किसी भी प्रकार का व्यवसायिक लाभ कमाना नही है। इसमे विभिन्न लेखो का संकलन किया गया है। आप हिन्दी साहित्य से संबंधित उपयोगी सामगी या आलेख यूनिकोड लिपि या कॄतिदेव लिपि में भेज सकते है। हमारा पता है-

mitwa1980@gmail.com

- संपादक

भारत के सर्वश्रेष्ट ब्लॊग